Thursday, July 22, 2010

इच्छाएँ और परिस्थितियाँ...

नयी इच्छाओँ ने जन्म लेना
शुरू कर दिया है...
ये कैसे हो गया?
अभी तो कई पुरानी इच्छाएँ,
अपने साकार होने की
प्रतीक्षा कर रही हैँ...
अब इतनी सारी इच्छाएँ
कैसे पूरी होँगी?
दिमाग ने सोचने से
मना कर दिया है,
कह रहा है- "मन से जन्मी इच्छाएँ,
मैँ नहीँ सुलझाऊँगा.."
और मन कह रहा है-
"फिक्र मत करना और सबकुछ
परिस्थितियोँ पर छोड़ देना,
क्योँकि ये परिस्थितियाँ
या तो इच्छाएँ पूरी कर देँगी
या फिर स्वत: ही उन्हेँ दबा देँगी.."
अब सोच रही हूँ कि
क्योँ ना अपनी नयी-पुरानी इच्छाओँ के साथ,
करूँ परिस्थितियोँ का इंतजार...
आखिर,
परिस्थितियोँ पर ही तो निर्भर है,
इन इच्छाओँ की परिणीती...

7 comments:

  1. बहुत अच्छी कविता है आपकी....बधाई
    नीरज

    ReplyDelete
  2. सच कहा है परिस्थितियां बहुत सी इच्छाओं को खत्म कर देती हैं....अच्छी रचना

    ReplyDelete
  3. क्योँ ना अपनी नयी-पुरानी इच्छाओँ के साथ,
    करूँ परिस्थितियोँ का इंतजार...
    आखिर,
    परिस्थितियोँ पर ही तो निर्भर है,
    इन इच्छाओँ की परिणीती

    अंत-तो-गत्वा...यही निष्कर्ष निकलता हें मन की उन्ल्झानो का.
    सुंदर एहसासों में पिरोई रचना.

    ReplyDelete
  4. likhne mein ek nayapan hai..ek tajgi hai..keep it up mitali :)

    ReplyDelete
  5. Finest lines ever.
    www.alienshot.blogspot.com

    ReplyDelete
  6. aap ki kavitaye bahut hi pyari hai apki hi tarh:-)...fir padne ana padega...

    ReplyDelete