Sunday, July 4, 2010

कुछ हाइकु कविताऐँ...

1. बाग मेँ खिलती
गुलाब की कली,
नवजात शिशु सी।

2. पूस की धूप,
ओस की बूँद
पिघलती हुई।

3. तेरे सपने,
मेरी पलकोँ पर
सजते हर पल।

4. दूर कहीँ
सूरज छिपता,
सिँदूरी आँचल मेँ।

5. तेरा आना,
बहार का छाना,
जाना-पहचाना।

6. सरसोँ के फूल
करते इशारा
बसन्त ऋतु का।

7. आँख मेँ काजल
गहराता है,
रात की तरह।

3 comments:

  1. सुंदर अभिव्यक्ति ,शुभकामनायें

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर
    भाव सुन्दर

    ReplyDelete
  3. हाइकु सत्रह (१७) अक्षर में लिखी जाने वाली सबसे छोटी कविता है। इसमें तीन पंक्तियाँ रहती हैं। प्रथम पंक्ति में ५ अक्षर, दूसरी में ७ और तीसरी में ५ अक्षर रहते हैं। संयुक्त अक्षर को एक अक्षर गिना जाता है, जैसे 'सुगन्ध' में तीन अक्षर हैं - सु-१, ग-१, न्ध-१) तीनों वाक्य अलग-अलग होने चाहिए। अर्थात एक ही वाक्य को ५,७,५ के क्रम में तोड़कर नहीं लिखना है। बल्कि तीन पूर्ण पंक्तियाँ हों।

    ReplyDelete